Placeholder canvas

राहुल बाबा CAA पढ़ा हो तो चर्चा करने आ जाओ, नहीं तो इटालियन में ट्रांसलेट करके भिजवा दूं: अमित शाह

नागरिकता कानून संशोधन पर सियासी तकरार जारी है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में राजस्थान के जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेताओं पर जोरदार निशाना साधा।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “मौजूदा सरकार नरेंद्र मोदी की है। इसमें किसी को भी जरा भी डरने की जरूरत नहीं है। बेशुमार अत्याचार के बाद जो यहां पर आएं है। उन सभी को मोदी सरकार नागरिकता देकर भारतीय होने का गौरव प्रदान करने जा रही है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “जितना भी भ्रम फैलाना है। फैला लें, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस कानून पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा, केजरीवाल एंड कंपनी सभी इस कानून का विरोध कर रहे हैं, इन सभी को मैं चुनौती देता हूं कि वो साबित करें इससे किसी अल्पसंख्यक को नुकसान होगा।”

वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “राहुल बाबा, अगर कानून पढ़ा है तो इसपर चर्चा करने के लिए आ जाइए। अगर नहीं पढ़ा है तो मैं आपको इटली भाषा में इसका ट्रांसलेशन भेजने के लिए तैयार हूं।”

अमित शाह ने राजस्थान के जोधपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, अगर सारी पार्टियां एक हो जाएं, लेकिऩ इसके बावजूद वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून पर एक इंच भी एक इंच भी वापस नहीं आएगी। जितना भी भ्रम फैलाना है, फैला लो। लेकिन हम इस कानून पर पीछे नहीं हटेंगे।