Placeholder canvas

अरविंद केजरीवाल बोले, मुझे मनोज तिवारी के गाने पसंद हैं

दिल्ली चुनाव के लिए अब प्रचार थम चुका है। यहां पर अब 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। इसके बाद यह पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनेगी, हालांकि इसके पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे मनोज तिवारी के गानों का कभी म’जाक नहीं उ’ड़ाते हैं, बल्कि वह उनके वीडियो को देखते हैं, जिसमें वह अच्छा डांस करते हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा वह जहां भी जाते हैं लोगों से तिवारी के गाने सुनने और उनके गाने और डांस के वीडियो देखने के लिए कहते हैं।अपनी बात को जारी रखते हुए केजरीवाल जी ने कहा मैंने कभी भी मनोज तिवारी का उनके गीत ‘रिंकिया के पापा’ के लिए म’जाक नहीं उ’ड़ाया है, बल्कि मैंने अच्छे गीत गाने के लिए उनकी जम/कर तारीफ की है। मुझे समझ नहीं आ रहा है। इसमें अपमान और मजाक कहां पर है। मुझे उनका वीडियो पसंद है। वह डांस अच्छा करते हैं।

1 31

वही अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के प्रचार थ/म जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। इसको लेकर उन्होंने अपने अधिका/रिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि प्रचार का समय ख’त्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है, जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। सच्चाई के रास्ते पर नि’ष्काम कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।

आपको बता दें, दिल्ली में विधानसभा के चुनाव का प्रचार खत्म हो चुका है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के समक्ष अपनी बात रख रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी इन पार्टियों को कड़ी ट’क्कर देते हुए नजर आ रही है।