Placeholder canvas

दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बोले CM केजरीवाल, लोग काम के आधार पर वोट करें

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मैंने दिल्ली में सबके लिए काम किया। मैं लोगों से अपील करता हूं कि अगर हमने काम किया है तो वोट देना। अगर नहीं किया है तो वोट बिल्कुल मत देना। हम बीते 5 साल दिल्ली में किए कामकाज का हिसाब लेकर सबके घर जाएंगे। आप सरकार ने दिल्ली में स्कूल अच्छे किए है, जिसमें कांग्रेस, बीजेपी समेत आप पार्टी के भी बच्चे यहां पढ़ते हैं।”

अपनी बात को जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, “दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को पुलिस, निगम और डीडीए की जिम्मेदारी मिली है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के बाद जल बोर्ड, PWD और अन्य विभाग की जिम्मेदारी है। आप खुद देख सकते हैं कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में किसने ज्यादा अच्छा काम किया। हमें पता है कि दिल्ली के लोग इस बार मन बना चुके हैं। इस बार 70 में से 67 का रिकॉर्ड भी तोड़ना चाहते हैं।”

arvind kejriwal jpg 1574074627

जानकारी के लिए आपको बता दें, राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। यहां पर 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को यह पता चल जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि, “दिल्ली में चुनाव सिंगल फेज में होगा। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके अलावा नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी। वही नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी तय की गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया है कि सभी 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी, जिसके लिए कुल 2689 जगहों पर वोटिंग की जाएगी। इसके लिए 13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। फिलहाल राजधानी दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं दिल्ली का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा।