CAA के समर्थन में भाजपा ने फुंका बिगुल, आज से शुरू हो रहा बड़ा अभियान, लोगों को जानकारी देंगे ये बड़े नेता

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी पार्टियां इसके विरोध में हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सीएए का समर्थन करते हुए लोगों को इसके बारे में जानकारी देने के लिए जन जागरण अभियान की आज से शुरुआत कर रही है। इसमें 35 मंत्री समेत कुल 42 नेता शामिल है।

बताया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह राजधानी दिल्ली में जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे और लोगों को इसके बारे में जानकारी देंगे। वहीं दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

default 1
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली जाने वाली रैली और जन जागरण अभियान के बारे में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहा गया है कि, “जागरूकता अभियान के जरिए हम डोर टू डोर कैंपेन करेंगे और लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताएंगे। विपक्षी दल लोगो को सीएए के बारे में गलत अफवाह फैला रही है और वे इसमें सफल हो गए हैं, लेकिन हमारी तरफ से यही कोशिश रहेगी कि लोगों को सही जानकारी मिले।”
इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने इस अभियान की जिम्मेदारी ली है और इसके लिए 6 सदस्य कमेटी बनाई है। अनिल जैन ने बताया है कि, “हम लोगों को घर-घर जाकर जानकारी देंगे। यह अभियान संवाद समिति, विशेष सामाजिक संपर्क अभियान, सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से चलाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह इस अभियान की शुरुआत आज दिल्ली में करेंगे जबकि गाजियाबाद से इस अभियान की शुरुआत भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।”
वहीं दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लंदन में भी रैली निकाली गई। यहां पर भारतीय समुदाय के लोग भारत माता की जय के साथ लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर नारे लगाए। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन जताते हुए इसे भारत के लिए अहम बताया।