Placeholder canvas

आइसोलेशन में हैं पूर्व राजस्थान CM वंसुधरा राजे और बेटे दुष्यंत सिंह,कनिका की पार्टी में थे शामिल

New Delhi: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने आज सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वो कोरोना वाय’रस पॉजिटिव है। इस बात की पुष्टी होने के पहले कनिका कपूर ने लखनऊ के गैलेन अपार्टमेंट में एक पार्टी रख थी। वहीं अब भाजपा की फेमस नेता वसुंधरा राजे ने माना है कि वो और उनके बेटे दुष्यंत सिंह कई नेताओ के साथ कनिका कपूर की इस पार्टी में शामिल थे। फिलहाल वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह दोनों ही इस समय सेल्फ आइसोलेशन में है। बता दें कि कनिका की इस पार्टी में कई फेमस और पॉपुलर सेलेब्रिटी शामिल हुए थे।

वंसुधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत के कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने वाली बात सामने आने के बाद राजनीति की दुनिया में बवाल मचा हुआ है। इस बात की जानकारी खुद वंसुधरा राजे ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट करके दी है। वंसुधरा राजे ने अपने ट्वीट में लिखा-“कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि Covid19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।”

्िुपलुि्ेो्िव

कनिका की इस पार्टी के बाद दुष्यंत संसद भी गए थे। वैसे अभी वो सेल्फ आईसोलेशन में भर्ती है। वहीं इस खबर के बाद TMT के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद को पोस्टपॉन्ड करने की मांग कर रहे है। डेरेक ओ ब्रायन ने एक ट्वीट कर दुष्यंत पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अपने ट्वीट में डेरेक ओ ब्रायन ने लिखा “यह सरकार हम सभी को खतरे में डाल रही है। पीएम कहते हैं कि खुद को बाकीयों से दूर रखो लेकिन संसद चालू है। मैं दूसरे दिन दुष्यंत के पास 2.5 घंटे तक बैठा था। दो और सांसद हैं जो सेल्फ आइसोलेशन में हैं। संसद के सेशन को स्थगित कर दिया जाना चाहिए।”