Placeholder canvas

-40 डिग्री में देश के लिए जान की बाजी लगाते हैं भारतीय जवान, हथौड़े से तोड़ना पड़ता है खाने का सामान

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। इसकी वजह से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां के ज्यादातर इलाकों के तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे चले गए हैं। ऐसे में अब प्रशासन की तरफ से जगह-जगह अलाव जलाने का इतंजाम और बेघरों को शेल्टर होम में पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

एक बार सोचिए अगर इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में हमें इतनी दिक्कत हो रही है तो पर्वत की चोटियों पर ग्लेशियर और सियाचिन जैसे दुर्गम पहाड़ी स्थानों पर तैनात हमारे देश के जवान -40 डिग्री तापमान में कैसे रह रहें होंगे।
दरअसल सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में यह बताया जा रहा है कि भारतीय जवान ग्लेशियर में कैसे रहते हैं। यहां पर तापमान माइनस 40 डिग्री बना रहता है। इसकी वजह से खाने के सामान जैसे आलू, अंडे, टमाटर सब पत्थर जैसे बन जाते हैं और तोड़ना काफी मुश्किल होता है। इतना ही नहीं पीने का जूस भी पत्थर के समान कठोर हो जाता है।

https://twitter.com/ragarwal/status/1210808660294684673

इस वीडियो में एक भारतीय जवान बताता है कि यहां पर जब अंडे आते हैं तो वह पत्थर की तरह हो जाते हैं। इसके बाद उस भारतीय जवान ने अंडे को पटक कर दिखाता है, लेकिन वह फिर भी नहीं टूटता। ऐसे में अंतिम में भारतीय जवान हथोड़े से उस अंडे को फोड़ता है।वहीं जूसे के पैकेट को काटकर दिखाता है और इसे सबसे पहले पतीले में गर्मा कर पीने योग्य बनाता है।

 

30 12 2019 siachen 19889649
इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसने भारतीय जवानों की इस कठिन परिस्थिति में रहने की काबिलियत की सराहना की। इसके अलावा देश की सुरक्षा में डटे इन भारतीय जवानों की जमकर तारीफ की। रोहित अग्रवाल नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अब तक करीब 80, 000 से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और 2000 से अधिक लोगों ने ट्वीट किया और 4 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।