Placeholder canvas

MP: सरकार बचाने को कमलनाथ का आखिरी दां’व, 20 मंत्रियों से लिए इ’स्तीफे,अब बनाएंगे नई कैबिनेट

एक तरफ जहां पूरा देश होली के रंग में सराबोर है तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर सि’यासी संक’ट पैदा हो गया है। दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिराज सिंधिया समेत करीब 17 कांग्रेसी विधायक अंडरग्राउड हो गए हैं सभी के फोन स्विच ऑफ बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी मंत्री और विधायक बेंगुलुरू के व्हाइट फील्ड और आदर्श होटल में ठहरे हुए हैं। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद दिल्ली में मौजूद हैं।

इसी बीच कमलनाथ सरकार के 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमलनाथ समर्थक सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कमलनाथ को सौंप दिया है। ऐसे में कमलनाथ को नई मंत्रिमंडल के गठन का अधिकार मिल चुका है।

2 16

वहीं मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर नि’शाना सा’धा है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक भाजपा सत्ता का सेवा नहीं कर रही थी बल्कि भोग का साधन बनाए रखी। आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अनैतिक तरीके से सरकार को अ’स्थिर करना चाहती है। भाजपा सिर्फ और सिर्फ सत्ता की भू’खी है। मेरे लिए सरकार होने का अर्थ सत्ता की भूख नहीं, जन सेवा का पवित्र उद्देश्य है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से दो विधायकों का नि’धन हो चुका है। ऐसे में मौजूदा समय में कुल विधायकों की संख्या 228 बच गई है। इसमें से कांग्रेस के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसमें से 4 निर्दलीय, 2 बीएसपी और एक सपा विधायक हैं।

मौजूदा समय में मध्य प्रदेश में सरकार बनाने क लिए कुल 115 का जादुई आकंडा चाहिए। जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास कुल 105 विधायक हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय मे मध्य प्रदेश की राजनीति किस ओर रूख करती है। खैर यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।