Placeholder canvas

जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, यातायात पर पड़ा बुरा असर

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्से में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से आम लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के चलते जम्मू से कश्मीर जाने वाले हाइवे को रोक दिया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी करीब सौ मार्ग बंद हो गए हैं। यहां के शिमला, मनाली, कुफरी और डलहौजी में भारी बर्फबारी जा रही है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलावा अगर बात उत्तराखंड की करें तो यहां के पहाड़ी इलाकों को बर्फ की चादर ने ओढ़ रखा है। इसकी वजह से सैलानी बर्फ का लुप्त उठा रहे हैं।

U

वहीं अब पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं ठंड हवाओँ और घने कोहरे के चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चाहे रेल यातायात हो या फिर हवाई यात्रा।ज्यादातर जगहों पर लोगों को आवाजाही में देरी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं उत्तर भारत की कई ट्रेन घने कोहरे की वजह से अपने समय से या तो लेट चल रही है या फिर रद्द हो जा रही है। फिलहाल मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आने वाले समय में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर भारत का मौसम साफ हो सकता है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है और लोगों को ठंड से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। फिलहाल लोगों को यह सलाह दी जाती है वे ठंड से बचने के लिए तमाम उपायों पर ध्यान दें।