Placeholder canvas

गगनयान मिशन में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बना विशेष खाना

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) साल 2021 में एक ऐतिहासिक मिशन करने जा रहा है। दरअसल अब इसरो मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान भेजने वाला है। खास बात यह है कि इसके लिए 4 लोगों का चुनाव भी कर लिया गया है। यह चारों लोग गगनयान मिशन के जरिए चंद्रमा पर अपना कदम रखेंगे।

बता दें, यह चारों अंतरिक्ष यात्री फिलहाल इस महीने के तीसरे सप्ताह में विशेष प्रशिक्षण के लिए रूस रवाना होने वाले हैं, जहां पर उन्हें अंतरिक्ष में जाने के लिए तमाम तरह के प्रशिक्षण और ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं अब इन चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेशल खाना का भी इतंजाम किया किया गया है। इसमें एग रोल्स, वेज रोल्स, इडली और मूंग- दाल का हलवा समेत कई चीजें शामिल है।अंतरिक्ष यात्रियों के इस खाने को मैसूर के रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला में तैयार किया गया है। इसके अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को खाना गर्म करने के लिए खास तरह का फूड हिटर्स भी तैयार किया गया है, जो उनके साथ गगनयान मिशन पर भेजा जाएगा।

Screenshot 1 2

बताया जा रहा है अंतरिक्ष यात्रियों के खाने को खराब होने से बचाने के लिए एक स्पेशल कंटेनर बनाया गया है। इस कंटेनर में खाने के साथ पीने का पानी और जूस रखे जाएंगे। मालूम हो कि, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है। इसी वजह से कंटेनर की डिजाइन विशेष तौर पर तैयार की गई है।
मैसूर के रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला में तैयार किए गए ये खाद्य पदार्थ 1 साल तक चल सकता है और यह अंतर यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से लाभदायक है, हालांकि अगर एक बार पैकेट खुल गया तो उसे अंतरिक्ष को 24 घंटों के भीतर खाना होगा। नहीं तो खराब हो सकता है।

इसी बीच रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला के निदेशक डॉ अनिल दत्त सेमवाल ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों का चलना फिरना पृथ्वी की तुलना में काफी कम होगा, क्योंकि वहां पर गुरुत्वाकर्षण नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें कैलोरी की बेहद कम जरूरत होगी, हालांकि इसके बावजूद उनकी सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की व्यवस्था की गई हैं।