Placeholder canvas

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 17 जनवरी से चलेगी तेज’स एक्सप्रेस

देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेज’स एक्सप्रेस मुंबई से अहमदाबाद रूट के बीच कल यानी 17 जनवरी से चलेगी, हालांकि इसका व्यासायिक रूप से शुभारंभ 19 जनवरी से होगा। रेलवे ने बताया कि इसकी बुकिंग फिलहाल शुरू कर दी गई है। रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि ट्रेन में वाईफाई के साथ-साथ कैट’रिंग का मेन्यू मशहूर शे’फ द्वारा तैयार किया गया है। इसके अलावा यात्रियों को मुफ्त में 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा भी दिया जाएगा। इसके अलावा अगर ट्रेन में आपका सामान चो’री होता है तो चो’री सामान की भरपाई के लिए इंश्यो’रेंस से खुद बखुद आपको मिल जाएगा। यह रकम 1 लाख रूपए तक है।

बात अगर मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले रूट के तेज’स एक्सप्रेस की बात करें तो यह सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद से चलेगी और दोपहर 1:10 पर मुंबई सेंट्रल पहुंच जाएगी। वहीं मुंबई से वापस अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन दोपहर 3:40 बजे चलेगी और रात 9:55 पर अहमदाबाद पहुंचेगी। एक तरफ जहां अहमदाबाद से चलकर मुंबई जाने वाली तेज’स एक्सप्रेस का नंबर 82902 है तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई से वापस अहमदाबाद जाने वाली ते’जस एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 19019 होगा।

Tejas Express Image GFX

बता दें, तेज’स एक्सप्रेस मुंबई अहमदाबाद रूट पर नाडियाड, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरिवली रेलवे स्टेशन पर रुकेगी, हालांकि यह ट्रेन हफ्ते में गुरुवार के अलावा बाकी के 6 दिन ही चलेगी। अगर ते’जस एक्सप्रेस के किराए को लेकर बात किया जाए तो अहमदाबाद से मुंबई एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2384 रुपए है। इसके अलावा एसी चेयर कार 1289 होगा वहीं दूसरी तरफ मुंबई से अहमदाबाद के रूट के एग्जीक्यूटिव चेयर कार की कीमत 2374 रुपए निर्धारित की गई है।

वहीं एसी चेयर का किराया 1274 रुपए रखा गया है। रेलवे के अनुसार, मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाने वाली ते’जस एक्सप्रेस में कई तरह की नई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें अगर ट्रेन एक घंटा लेट हो जाती है तो यात्रियों को 100 रुपए, जबकि 2 घंटे से ज्यादा देरी होने पर 250 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं अगर यात्रा के दौरान किसी भी यात्री का सामान चोरी होता है तो रेलवे इसकी भरपाई खुद इंश्योरेंस के जरिए करेगा।

रेलवे ने बताया कि अगर मुंबई-अहमदाबाद तेजस पर लेट हो गई है तो पैसेजर वेब पर मौजूद लिंक पर जाकर मुआवजे के लिए फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा अगर यात्री चाहे तो टोल फ्री नंबर पर कॉल करके भी मुआवजे की रकम का क्लेम कर सकते हैं। फॉर्म के जरिए यात्रियों को अपने डिटेल कितनी देरी, कितने घंटे की देरी समेत पीएनआर और बैंक अकाउंट डिटेल भरने होंगे। इसके बाद खुद ब खुद खाते बैंक खाते में ट्रां’सफर कर दिए जाएंगे।