Placeholder canvas

क्रिकेट से दूर MS धोनी पहुंचे बा’घ देखने, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

38 साल के महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी अर्न्तराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में खेला था। हालांकि इसी बीच उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अंकाउट पर बा’घ की एक फोटो शेयर की। महेंद्र सिंह धोनी के मुताबिक, यह बा’घ मध्य प्रदेश के कान्हा टा’इगर रिजर्व में दिखा था। जैसे ही धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट से इस फोटो को शेयर किया।

कुछ ही देर में वायरल हो गया। धोनी के फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट करने लगें और लाखों की संख्या में लोगों ने लाइक भी किया। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने बाघ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जब आप खुद से बाघ की खोज करते हैं और वो आपको फोटो खींचने का समय देता है।’ गौरतलब है कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी मालदीव में अपने परिवार और दोस्तों के संग छुट्टियां मनाने गए थे।

1 61

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे एक गोलगप्पे बेचने वाले के पास पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने खुद वेंडर बनकर दोस्तों को गोलगप्पे खिलाया। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी वेंडर बनकर अपने साथी क्रिकेटर आरपी सिंह और पीयूष चावला को पानी पूरी खिला रहे थे। माही बकायदा गोलगप्पे में चटनी और पानी भर कर खुद आरपी सिंह की प्लेट में रखते हैं और इस दौरान पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी धोनी को धन्यवाद बोलते हैं।

बात अगर महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के करियर की करें तो वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। उस दौरान भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि इसके बाद धोनी अब तक टीम इंडिया की तरफ से नहीं खेले है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं वह आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। खैर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महेंद्र सिंह धोनी अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में कब वापसी करते हैं।