Placeholder canvas

ग्लेन मैक्सवेल की जिंदगी में आया खास दिन, इस भारतीय लड़की से इंडियन स्टाइल के साथ की सगाई

New Delhi: IPL की किंग्स इलेवन पंजाब टीम के ऑलराउंडर प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल पिछले कुछ समय से कई वजहों से चर्चा का विषय बने हुए हैं, लेकिन इस बार वो अपनी सगाई की खबर को लेकर सुर्खियों में छा गए है। मैक्सवेल भारतीय मूल विनी रमन को बहुत ही लंबे टाइम से डेट कर रहे है। अब हाल ही में मैक्सवेल ने अपनी इस इंडियन गर्लफ्रेंड विनी के साथ सगाई कर ली है। बता दें कि मैक्सवेल और विनी ने पूरे भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार अपनी सगाई की है।

मैक्सवेल की मंगेतर ने अपनी सगाई की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनकी सगाई की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जं’गल में लगी आ’ग की तरह वाय’रल हो रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल ने पारंपरिक भारतीय सगाई समारोह में अपनी लेडी’लव से सगाई की। शेयर की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ग्लेन रॉयल ब्ल्यू कलर की शेरवानी पहने हुए हैं और पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगे हुए हैं, वहीं विनी ने ग्रीन एंड गोल्ड कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

Background 3 7

विनी ने सगाई की फोटो पोस्ट करने के साथ बहुत ही प्यारा कैप्शन भी दिया। जिसमें उन्होंने लिखा “कल रात हमने भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार अपनी सगाई की और सेलिब्रेशन किया। मैंने मैक्सवेल को बताया कि शादी कैसी होने वाली है। हमारी सगाई में हमारे परिवार वाले और दोस्त सभी मौजूद थे, और उन्होंने इस सेरेमनी में चार चांद लगाए। जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। ”

बता दें कि मैक्सवेल दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं जो भारतीय मूल की लड़की के साथ शादी कर रहे हैं। इनसे पहले बॉलर सॉन टेट में भी भारतीय लड़की के साथ शादी की थी। फिलहाल क्रिकेट फैंस मैक्सवेल को उनकी सगाई को लेकर ढेरों बधाई दे रहे हैं और उनके सुनहरे भविष्य की कामना कर रहे हैं।