Placeholder canvas

Happy Republic Day: UAE देश ने अपने भारत दोस्त के 71वें गणतंत्र दिवस को मनाने की कर ली तैयारी

आज पूरा देश गणतंत्र दिवस का ज’श्न मना रहा है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात में भी भारतवासी आज अपने देश भारत का गणतंत्र दिवस मनाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। इसके अलावा भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया है।मीडिया रिपो/र्ट के मुताबिक, दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आज समारोह का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में ध्वजारोहण का समारोह सुबह 7:30 बजे महावाणिज्य दूत विपुल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के संदेश का वाचन किया जाएगा।

महावाणिज्य दूत विपुल द्वारा भारतीय समुदाय को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मैं इस तरह के रंगीन और अ/द्भुत शो के लिए आईसीएआई दुबई की टीम को तहे दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं। हमारी युवा पीढ़ी, छात्रों को भारत में प्रचलित संस्कृतियों के बारे में बेहद सुखद अनुभव मिल रहा है।

25 01 2020 republic day 19970164

गौरतलब है कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के चैप्टर एनपीआईओ ने दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर बीते शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का ज/श्न मनाया था। इस दौरान यह कार्यक्रम 3 घंटे तक चला, जिसमें 300 से ज्यादा भारतीय प्रवासियों ने हिस्सा लिया था। खबरों के मुताबिक, इस कार्यक्रम का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां वर्ष और भारत का 71वां गणतंत्र दिवस था। मालूम हो कि इस वक्त भारत और यूएई के बीच रिश्ते काफी अच्छा है।

आपको बता दें आज 71 वां गणतंत्र दिवस है। इस दौरान नई दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सला/मी देंगे। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फहराएंगे। इस समारोह में भारत की सांस्कृतिक, विविधता और आर्थिक प्रगति के साथ दुनिया में सै/न्य/ ताकतों का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा। बता दें, भारत में मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सुनारो हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आए हैं। उनका स्वागत. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन में किया था।